फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: MP Iqra Hasan said, action should be taken against Yeti Narasimhanand under UAPA

UP: सांसद इकरा हसन बोलीं, यति नरसिंहानंद पर हो यूएपीए के तहत कार्रवाई, नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं

Sun, 06 Oct 2024 11:14 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 06 Oct 2024 11:14 AM IST
सार

गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने पर देशभर में गुस्सा जाहिर किया जा रहा है। सपा सांसद इकरा हसन ने वीडियो जारी कर विरोध दर्ज कराया है।

विज्ञापन
UP: MP Iqra Hasan said, action should be taken against Yeti Narasimhanand under UAPA
कैराना सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद साहब सल्लल्लाहूअलैहीवसल्लम की शान में गुस्ताखी करने वाले यति नरसिंहानंद पर सपा की लोकप्रिय सांसद इकरा हसन ने नफरती बीज बौने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों से नरसिंहानंद पर यूएपीए (Unlawful Activities Prevention Act) व एनएसए जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने पर देशभर में उनके खिलाफ गुस्सा जाहिर किया जा रहा है। कैराना लोकसभा से सपा सांसद इकरा हसन ने वीडियो जारी कर विरोध दर्ज कराया है। सांसद ने कहा कि यति नरसिंहानंद जैसे ढोंगी, पाखंडी लोगों ने एक बार फिर अपनी गंदी जुबान से नफरत का जहर उगला है और हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी की है, जो हम सबके लिए नाकाबिले बर्दाश्त है। प्यारे नबी जो पूरी दुनिया के लिए रहमत और शांति का पैगाम लेकर आए थे, उनकी शान में यह अपनी गंदी जुबान से गुस्ताखी कर रहा है। जो हर अमन पसंद हिन्दुस्तानी चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान, सब के लिए नाकाबिले बर्दाश्त है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह हर बार अपनी जुबान से नफरत का बीज बोकर कानून से बच जाता है, क्योंकि राज्य सरकारें ईमानदारी से अपना फर्ज नहीं निभा पा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र व राज्य सरकारों के जिम्मेदारों से यह कहना चाहती हूं कि अब उनका ढुलमुल रवैया नहीं चलेगा। यति नरसिंहानंद और इन जैसे झूठे पाखंडियों के खिलाफ दिखावटी कार्रवाई ना की जाए, बल्कि हेट स्पीच, यूएपीए व एनएसए की गंभीर धाराओं में कार्रवाई हो, ताकि कोई भी भविष्य में ऐसी जुर्रत ना कर सकें। उन्होंने कहा कि संविधान ने जो हमें सिर उठाकर जीने का अधिकार दिया है, उसे हम लेकर रहेंगे, चुप नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed