फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Mobile Phone Trader Brutally Attacked in Shamli, Cash and Gold Chain Looted

UP: शामली में मोबाइल फोन व्यवसायी पर जानलेवा हमला, 70 हजार रुपये व सोने की चेन लूटी

Thu, 08 Jan 2026 05:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 08 Jan 2026 05:02 PM IST
सार

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन व्यवसायी और उसके साथी पर रेस्टोरेंट में खाना खाते समय आठ-दस युवकों ने जानलेवा हमला कर 70 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP: Mobile Phone Trader Brutally Attacked in Shamli, Cash and Gold Chain Looted
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में माजरा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे मोबाइल फोन व्यवसायी दीपक बंसल और उनके साथी जतिन पर बुधवार रात आठ-दस युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हथियारों से लैस होकर पहुंचे आरोपी
पीड़ित दीपक बंसल ने बताया कि रात करीब पौने दस बजे वह अपने साथी के साथ रेस्टोरेंट में मौजूद थे। इसी दौरान पहले दो युवक बाइक से आए और गाली-गलौज करने लगे। कुछ देर बाद तमंचे, पिस्टल और लाठी-डंडों से लैस आठ-दस युवक वहां पहुंचे और दोनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

 

70 हजार रुपये और सोने की चेन लूटी
आरोप है कि हमलावरों ने दीपक बंसल की जेब से 70 हजार रुपये नकद और करीब 22 ग्राम वजन की सोने की चेन लूट ली। आरोपी गोली मारने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, CCTV खंगाल रही
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आदर्श मंडी थाने में दीपक बंसल की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस रेस्टोरेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

नौ माह पहले भी मांगी गई थी रंगदारी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोबाइल व्यवसायी दीपक बंसल से नौ माह पहले 11 मई 2025 को 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जांच में कुर्बान गैंग के महताब का नाम सामने आया था, जो बाद में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस इस हमले को भी उसी कड़ी से जोड़कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed