{"_id":"636d222a234f0737695766f0","slug":"up-infamous-dharmendra-kirthal-appeared-in-court-complex-turned-into-a-cantonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का 31 साल पुराना मामला: कुख्यात धर्मेंद्र किरठल की अदालत में पेशी, छावनी में तब्दील रहा कोर्ट परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का 31 साल पुराना मामला: कुख्यात धर्मेंद्र किरठल की अदालत में पेशी, छावनी में तब्दील रहा कोर्ट परिसर
Thu, 10 Nov 2022 10:15 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:15 PM IST
सार
शामली समाचार : हत्या के 31 साल पुराने मामले में कुख्यात धर्मेंद्र किरठल की गुरुवार को अदालत में पेशी हुई। वहीं कुख्यात की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन
कुख्यात की कोर्ट में पेशी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के कैराना में हत्या के 31 साल पुराने मुकदमे में अंबेडकर नगर जेल में बंद कुख्यात धर्मेंद्र किरठल की कैराना फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशी कराई गई। इस दौरान कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील रहा। कोर्ट में पेशी के बाद धर्मेंद्र किरठल को वापस अंबेडकर नगर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अंबेडकर नगर जेल में बंद कुख्यात धर्मेंद्र निवासी गांव किरठल जनपद बागपत को बंदी रक्षक गाड़ी से कैराना कचहरी परिसर लाया गया। यहां पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश रेशमा चौधरी की अदालत में पेशी कराई गई। धर्मेंद्र किरठल के आने की सूचना पर सुबह से ही कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: OYO होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, चंद मिनटों में भाग निकले प्रेमी-जोड़े, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के अलावा कई एसआई व पुलिस और पीएसी के जवानों ने आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बिना वजह घूम रहे लोगों को हड़काया। कोर्ट में पेशी के बाद धर्मेंद्र किरठल को बंदी रक्षक गाड़ी से अंबेडकर नगर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: UP: वर्दी के रौब में तो कोई जानबूझकर नहीं लगा रहा हेलमेट,जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, वसूला दो लाख का जुर्माना
बताया गया कि 1991 में शामली कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में धर्मेंद्र किरठल आरोपी है। जिसके चलते मुकदमे में कोर्ट ने धर्मेंद्र को तलब किया था। इसके अलावा भी धर्मेंद्र किरठल पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।