फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Election 2022: Video of MLC's son threatening opposition agents in Shamli goes viral

UP Election 2022: शामली में एमएलसी के पुत्र का विपक्ष के एजेंटों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

Fri, 11 Feb 2022 11:23 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 11 Feb 2022 11:23 PM IST
सार

भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें शामली विधानसभा सीट के गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र में स्थित बूथ के पास मनीष चौहान गठबंधन प्रत्याशी के एजेंटों को धमका रहे हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: Video of MLC's son threatening opposition agents in Shamli goes viral
एजेंट को धमकाते मनीष चौहान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) वीरेंद्र सिंह के पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान का एक धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम युवकों को धमकाकर उनसे एजेंट का परिचय पत्र तक फड़वा रहे हैं। इसके बाद विपक्षी दलों के लोगों ने चुनाव आयोग से मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कई लोगों ने वीडियो भी अखिलेश-जयंत के साथ डीएम और एसपी शामली को भी ट्वीट किया, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कराने का दावा किया है।

विज्ञापन


जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ, लेकिन देर रात भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में शामली विधानसभा क्षेत्र के गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र में स्थित बूथ के पास मनीष चौहान गठबंधन प्रत्याशी के एजेंटों को धमका रहे हैं। वीडियो में वह एजेंटों से कहते दिख रहे हैं कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हो गई मेरे खिलाफ एजेंट बनने की।

विज्ञापन

डीएम बोलीं- वीडियो की होगी जांच

इस दौरान मनीष चौहान ने एजेंटों के परिचय पत्र भी धमका कर फड़वा दिए। कहा कि एजेंटी तो गई भाड़ में मुझे तुम्हारा वोट भी चाहिए। उन्होंने एजेंट को धमकाते हुए कहा, अगर मैंने गांव में आना बंद कर दिया तो तुम्हें अपनी औकात पता चल जाएगी। इस मामले में शामली की डीएम जसजीत कौर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के लिए एक टीम बनाकर जांच कराई जा रही है। वीडियो की सत्यता सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed