{"_id":"61eea0e8fb926854282d82be","slug":"up-election-2022-end-of-speculation-nahid-is-the-candidate-of-sp-rld-alliance-in-kairana","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: अटकलों पर विराम, कैराना में नाहिद ही हैं सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: अटकलों पर विराम, कैराना में नाहिद ही हैं सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी
Mon, 24 Jan 2022 06:22 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 24 Jan 2022 06:22 PM IST
सार
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार कैराना विधायक नाहिद हसन का नामांकन सपा के उम्मीदवार के रूप में मंजूर कर लिया गया है। नाहिद हसन के जेल जाने के बाद उनकी बहन इकरा हसन के चुनाव लड़ने की चर्चाएं लगातार चल रही थी।
विज्ञापन
नाहिद हसन और उनकी बहन का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए कैराना विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर नाहिद हसन के नामांकन को लेकर चल रहीं अटकलों पर सोमवार को विराम लग गया।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार कैराना विधायक नाहिद हसन का नामांकन सपा के उम्मीदवार के रूप में मंजूर कर लिया गया है। नाहिद हसन के जेल जाने के बाद उनकी बहन इकरा हसन के चुनाव लड़ने की चर्चाएं लगातार चल रही थी।
विज्ञापन
सोमवार को सभी अटकलों पर विराम लग गया। कैराना विधानसभा क्षेत्र से नाहिद हसन ही समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन