फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Day will be celebrated from 24 to 26 January

Shamli News: यूपी दिवस 24 से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा

Thu, 19 Jan 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 19 Jan 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
UP Day will be celebrated from 24 to 26 January
शामली। जिले में यूपी दिवस 24 से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस मौके पर जिले के गौरवशाली इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से जुड़े शहीद स्मारकों एवं स्थलों पर आधारित अभिलेख एवं चित्रों के प्रदर्शन के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम जसजीत कौर ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर यूपी दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि यूपी दिवस आजादी के अमृत महोत्सव, रोजगार एवं निवेश पर केंद्रित होगा। सभी विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। ओडीओपी सहित लाभार्थीपरक योजनाओं के स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यूपी दिवस में योजनाओं से संबंधित पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किए जाने से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में रोजगार एवं निवेश की संभावना विषय पर जागरूकता के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा महिलाओं की भागीदारी करने पर जोर
शामली। आगामी 25 जनवरी को तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाए जाने की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बैठक की। उन्होंने अधिक से अधिक युवा और महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कॉलेज महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन में उपस्थित छात्र/छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाए जाने के साथ-साथ स्कूल, कॉलेजों में प्रभात फेरी स्लोगन, लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, स्किटस प्रतियोगिता आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक/नोडल अधिकारी स्वीप, सरदार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राहुल मिश्रा, डाक्टर अजय बाबू शर्मा स्वीप कोडिनेटर सहित डिग्री कॉलेज के प्राचार्य व इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

-23 को बनाई जाएगी मानव श्रृंखला
शामली। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जनपद में सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला व सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के संबंध में डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यार्थियों एवं नागरिकों को जागरूक किए जाने के लिए अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराया जाए। मानव श्रृंखला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट गाइड के प्रतिनिधियों की सहभागिता कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed