फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Car rider kidnapped in broad daylight in Chausana, car also looted, incident captured on CCTV

UP: शामली में दिनदहाड़े कार सवार का अपहरण, कार भी लूटी, CCTV में कैद हुई वारदात

Sat, 07 Sep 2024 02:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 07 Sep 2024 02:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में तमंचेधारी बदमाशों ने कार सवार का अपहरण कर लिया। वहीं ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


 

विज्ञापन
UP: Car rider kidnapped in broad daylight in Chausana, car also looted, incident captured on CCTV
अपहरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के गंगोह मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट शनिवार को दोपहर कार सवार बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो कार सवार को तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए अपहरण कर लिया। साथ ही कार भी लूट ली । कार में डालकर लेकर फरार हो गए। पूरा मामला पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस आरोपी और पीड़ित का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


चौसाना में गंगोह मार्ग पर पंट्रोल पंप के पास से करीब एक बजे कार सवारों ने एक स्कार्पियों को पेट्रोल पंप के सामने ओवरटेक कर रुकवा लिया। इसके बाद कुछ नकाबपोश खेत की ओर से आए तथा कुछ दूसरी कार से उतरे और चालक को तमंचे के बल पर अपने साथ ले जाने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Metro: 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी स्वदेशी तकनीक से तैयार मेट्रो, ये हैं खासियत

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी सोहन ने बताया कि काफी देर तक कार सवार ने भी बदमाशों का विरोध भी किया मगर वह नहीं माने और अपनी कार में डालकर चालक को ले गए। पीड़ित की कार को भी बदमाशों ने लूट लिया। मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसमें बदमाश अपहरण करते दिखाई दे रहे हैं।

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाश और पीड़ितों का पता लगाने का प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के परिजन सामने नहीं आए है। पीड़ित और आरोपी कौन थे, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed