{"_id":"621d1cdf39f7001d6f792f6b","slug":"up-board-exam-will-be-held-on-old-answer-sheets-this-year-shamli-news-mrt5787583195","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल पुरानी उत्तर पुस्तर काओं पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल पुरानी उत्तर पुस्तर काओं पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी बोर्ड 2022 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा पिछले साल की पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं पर होगी। पिछले साल कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। जिले में बोर्ड की गाइड लाइन मिलने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया गया। इस साल बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए 14 हजार और उत्तर पुस्तिकाओं की डिमांड बोर्ड को भेजी गई है।
पिछले साल 2021 की बोर्ड की परीक्षा के लिए हाईस्कूल की ‘अ’ 71190 और ‘ब’ 28476 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची थी। इंटर की 60444 ‘अ’ और 18133 ‘ब’ उत्तर पुस्तिकाएं आई थी, लेकिन कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षा निरस्त हो गई थी। शासन ने सभी विद्यार्थियों को प्रोन्नत कर दिया था। इसके बाद इच्छुक विद्यार्थियों को अंक सुधार के लिए परीक्षा का मौका दिया गया था। अंक सुधार की परीक्षा में हाईस्कूल की 1683 ‘अ’ और 400 ‘ब’ उत्तर पुस्तिकाएं इस्तेमाल हुई। इसी तरह इंटर में 1804 ‘अ’ व 2187 ‘ब’ उत्तर पुस्तिकाएं इस्तेमाल हुई।
इसके बाद शिक्षा विभाग के पास हाईस्कूल की 69507 ‘अ’, 28076 ‘ब’ उत्तर पुुस्तिकाएं बची है। इंटर की 58640 ‘अ’ और 15946 ‘ब’ उत्तर पुस्तिकाएं बची हैं। बोर्ड ने पिछले साल की बची हुई उत्तर पुस्तिकाओं पर ही इस साल 2022 की बोर्ड परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जहां उत्तर पुस्तिकाएं कम है, उनकी मांग की गई है। उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र के प्रभारी आरके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल बोर्ड परीक्षा के लिए आई उत्तर पुस्तिकाओं में से अंक सुधार परीक्षा में कुछ उत्तर पुस्तिकाएं इस्तेमाल हुई है। बाकी सभी उत्तर पुस्तिकाएं पूरी तरह सुरक्षित रखी है। इस साल 2022 की परीक्षा के लिए हाईस्कूल में तीन-तीन हजार उत्तर पुस्तिकाओं और इंटर में ‘अ’ की छह हजार और ‘ब’ की दो हजार और उत्तर पुस्तिकाओं की मांग भेजी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि पिछले साल आई उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र पर सुरक्षित रखी हुुई है। बोर्ड ने पिछले साल की उत्तर पुस्तिकाओं का इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षा में इस्तेमाल करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा 2022 के पंजीकृत परीक्षार्थियों की स्थिति:
हाईस्कूल
संस्थागत - 12836
व्यक्तिगत - 188
इंटर
संस्थागत - 11000
व्यक्तिगत - 845