फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Up Board Exam: Father carrying specially disabled son on his shoulder reached for high school exam

Up Board Exam: दिव्यांग बेटे को कंधे पर लेकर हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने पहुंचा पिता, वायरल हुईं तस्वीरें

Thu, 16 Feb 2023 02:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Feb 2023 02:06 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा आज से कड़ी निगरानी में शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन उत्तर प्रदेश के शामली से दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई। यहां एक पिता अपने दिव्यांग पुत्र को कंधे पर लेकर परीक्षा दिलाने पहुंचा।

विज्ञापन
Up Board Exam: Father carrying specially disabled son on his shoulder reached for high school exam
दिव्यांग बेटे को परीक्षा दिलाने लेकर पहुंचा पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुईं। पहली पाली सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक संपन्न हुई, जबकि दूसरी पाली 2 बजे से 5:15 तक होगी। सुबह में स्कूलों की चेकिंग के साथ छात्रों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा के पहले दिन शामली में दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई। यहां एक पिता अपने दिव्यांग बेटे के सपने पूरे कराने की चाह के साथ उसे हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए कांधे पर लेकर परीक्षा कक्ष पहुंचा।

विज्ञापन


विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन छात्र छात्राओं में खास उत्साह देखने को मिला। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्र हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा देंगे, जबकि कुछ छात्रों का सैन्य विज्ञान की परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के पहले दिन शामली जनपद के मस्तगढ़ का रहने वाला राकेश अपने पुत्र को वीवी इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र तक बाइक पर लेकर पहुंचा। इसके बाद परीक्षा केंद्र के गेट से अपने पुत्र को परीक्षा कक्ष तक कंधे पर ले गया। राकेश ने बताया कि उनका बेटा पढ़ने में होशियार है और वह उसे पढ़ा लिखाकर उसका हर सपना पूरा करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed