फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Board: Candidates not taking help of help desk

हेल्प डेस्क की मदद नहीं ले रहे परीक्षार्थी

Thu, 03 Mar 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Candidates not taking help of help desk
यूपी बोर्ड : हेल्प डेस्क की मदद नहीं ले रहे परीक्षार्थी
विज्ञापन

शामली। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए शासन के निर्देश पर जिला मुख्यालय सहित तहसील केंद्रों पर हेल्प डेस्क का गठन किया गया। यहां विद्यार्थियों को फोन पर अपनी तैयारी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विषय विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया। लेकिन छात्र हेल्प डेस्क पर फोन नहीं कर रहे हैं।

कोरोना काल में माध्यमिक विद्यालयों में कुछ विद्यार्थी ऐसे रहे जो एंड्रायड मोबाइल न होने और ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्किंग की समस्या या अन्य कारणों की वजह से उनकी ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हुई है। इसे देखते हुए हाईस्कूल व इंटर के बोर्ड परीक्षार्थियों की जिज्ञासाओं और समस्याओं का समाधान करने के लिए हेल्प डेस्क गठित की गई। 22 विषय विशेेषज्ञ नामित करते हुए उनके मोबाइल नंबर जारी किए गए थे। डीआईओएस सरदार सिंह ने नामित अध्यापकों को रोजाना सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहकर विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन विद्यार्थी हेल्प डेस्क टीम की मदद नहीं ले रहे हैं। जीव विज्ञान विषय के लिए नामित प्रवक्ता श्रवण कुमार का कहना है कि उनके पास अभी तक किसी विद्यार्थी की कॉल नहीं आई। अगर कोई कॉल आती है तो समाधान किया जाएगा। रसायन विज्ञान विषय के लिए नामित प्रवक्ता रजनीश कोरी ने बताया कि यूपी बोर्ड के किसी विद्यार्थी की अभी कॉल नहीं आई है। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed