फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   University officials will reach out to the students and solve their problems

Shamli News: विवि के अधिकारी पहुंचेंगे छात्रोें के पास, समस्या का करेंगे समाधान

Sat, 30 Aug 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
University officials will reach out to the students and solve their problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। अभी तक डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कोई भी समस्या होने पर विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिसके चलते उनका समय और पैसे दोनों खर्च होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
शुक्रवार को शहर के वीवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि मां शांकभरी विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय, एडेड व निजी डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को कोई भी समस्या होने पर विश्वविद्यालय के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। अब छात्र-छात्राओें को अपनी मार्कशीट रुकने, नाम गलत होने पर या खोने के साथ ही अन्य कोई भी समस्या होने पर उन्हें शिकायती पत्र के साथ केवल शहर के वीवी पीजी कॉलेज में बने छात्र समस्या निवारण सेल में पहुंचना होगा। जहां पर विश्वविद्यालय से आए अधिकारी उनकी समस्या सुनते हुए मौके पर या फिर विश्वविद्यालय स्तर पर ले जाते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा। जिस कारण किसी भी छात्र-छात्रा को पैसे व समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद शामली के समस्त छात्र-छात्राओं के किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के निवारण के लिए कॉलेज के कमरा नंबर पांच में शनिवार 30 अगस्त को अधिकारी समस्या सुनेंगे। उन्होंने बताया कि शिकायत निवारण सेल वीवीपीजी शामली में प्रत्येक माह की 30 तारीख को या अगले कार्य दिवस पर आयोजित होती रहेगी। कॉलेज की ओर से डॉक्टर भूपेंद्र कुमार भी साथ में रहेंगे। सभी छात्र-छात्रा प्रार्थना पत्र के साथ कॉलेज में 11 से 3 बजे के बीच पहुंचकर समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed