{"_id":"61803aa212c9bb5fa6729b3b","slug":"uninterrupted-power-supply-on-diwali-suresh-rana-shamli-news-mrt5632890158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर निर्बाध रहे विद्युत आपूर्ति: सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर निर्बाध रहे विद्युत आपूर्ति: सुरेश राणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने आगामी दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर विद्युत व्यवस्था निर्बाध रखे जाने को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने दीपावली पर्व पर विद्युत विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। विभाग के अधिकारियों को त्योहार पर विद्युत व्यवस्था रोस्टर के अनुसार निर्बाध रखने के लिए निर्देश दिए। कहा कि जेई व एसडीओ त्योहार के दिन अपने तैनाती स्थल पर रहेंगे। जिससे विद्युत संबंधित किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण किया जा सके। जेई अपने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लटकी विद्युत लाइन तत्काल दुरूस्त कराएं।
जिले में डेंगू की स्थिति पर सीएमओ ने बताया कि जनपद में डेंगू के 159 केस पॉजिटिव है। रोकथाम को अभियान भी चलाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानों एवं शहरी क्षेत्र में सभासदों का सहयोग लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। कहीं पर भी जलभराव न हो। जहां भी डेंगू केस आ रहे हैं वहां पर नालियों में चूना डलवाया जाए। नगर क्षेत्र में जहां साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं है, उसे दुरुस्त किया जाए। बैठक में डीएम जसजीत कौर, सीएमओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, सभी बीडीओ व ईओ मौजूद रहे।