{"_id":"60675aa18ebc3e591c369452","slug":"unidentified-corona-infections-may-increase-risk-shamli-news-mrt532721758","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों से बढ़ सकता है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों से बढ़ सकता है खतरा
विज्ञापन
शामली सीएचसी में कोरोना का टीका लगवाने के लिए लाइन में लगे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही भ?
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में पिछले कई दिन से 10 से ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। इसमें विशेष बात ये है कि अधिकतर कोरोना संक्रमित मिलने वाले व्यक्ति बिना लक्षण वाले मिले हैं। बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों के सामान्य रूप से लोगों के बीच रहने से कोरोना की चेन बढ़ने की आशंका बन रही है। इसे देखते हुए लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतनी चाहिए।
जिले में मार्च माह में कोरोना की दूसरी लहर में केस बढ़ने शुरू हो गए थे। 20 मार्च के बाद कोरोना संक्रमण फैलना शुरू हो गया था। पहले चार से पांच केस आने शुरू हुए थे। अब पिछले कई दिन से 10 से ज्यादा केस आ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के 14 केस मिले तो शनिवार को 15 केस सामने आए। जिले में सक्रिय केस की संख्या 74 तक पहुंच गई है। विशेष बात ये है कि इनमें अधिकतर कोरोना के बिना लक्षण वाले व्यक्ति अधिक हैं। शहर में नाला पटरी में एक परिवार के 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इस परिवार के सदस्यों में कोरोना के पहले से लक्षण नहीं थे। इसी तरह चार दिन पहले माजरा रोड पर मिले दुकानदार में कोरोना का लक्षण नहीं था, लेकिन सैंपल की जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिला। इसी तरह के अन्य केस बिना लक्षण वाले मिल रहे हैं। ऐसी स्थिति में बिना लक्षण के कोरोना संक्रमितों के सामान्य तरह से लोगों के बीच रहने से कोरोना की चेन बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।
वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट में आधे से अधिक व्यक्ति बिना लक्षण वाले कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों की जानकारी सैंपलों की जांच के बाद हो पाती है। ऐसे में लोगों को फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
---
कोरोना के संभावित लक्षण
- लगातार बुखार रहना।
- सिर दर्द रहना।
- गले में खराश होना।
- स्वाद का पता न चलना।
- किसी तरह की गंध न आना।

शामली सीएचसी में कोरोना का टीका लगवाने के लिए लाइन में लगे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही भ?- फोटो : SHAMLI