फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   underpass will be made bothe side of cairana

कैराना के दोनों ओर बनेंगे 500 मीटर अंडरपास

Tue, 22 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
underpass will be made bothe side of cairana
कैराना में शामली बाइपास पर फलाइओवर के पिलर फाउंडेशन के लिए टेस्ट बोर करती रिग मशीन - फोटो : SHAMLI
कैराना। पानीपत-खटीमा फोरलेन के निर्माण के लिए तेजी से काम शुरू हो गया है। हाईवे से जुड़े अन्य निर्माण भी कराए जा रहे हैं। यमुना पर नए फोरलेन पुल के बाद अब कैराना के दोनों ओर बाईपास पर 500-500 मीटर के दो अंडर पास का निर्माण कराया जाएगा। इससे बाईपास पर दुर्घटनाओं का खतरा नहीं रहेगा और न ही जाम आदि की समस्या रहेगी।
विज्ञापन

पानीपत से कैराना, शामली, मुजफरनगर व नगीना तक एनएच 709 एडी कार्य तेजी के साथ चल रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा यमुना नदी पर 500 मीटर फोरलेन पुल के निर्माण के लिए पुराने पुल के बराबर में पुल के पिलर फाउंडेशन के लिए काम शुरू किया जा चुका है। मंगलवार को शामली बाइपास पर भी रिंग मशीन व अन्य मशीनों से फ्लाइओवर के पिलर फाउंडेशन के लिए टेस्ट बोर का कार्य शुरू कर दिया गया। कैरानों के दोनों हाईवे और बाईपास के जुड़ाव पर 500-500 मीटर के अंडरपास बनाए जाएंगे ताकि बाईपास और कस्बे की सड़क पर जाने वाले वाहनों की दुर्घटना का खतरा न रहे। साथ ही बाहर से आने वाले वाहन बिना किसी परेशानी के बाईपास से होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि कैराना में शामली व पानीपत दोनों बाइपास पर करीब 500-500 मीटर के अंडरपास बनाए जाएंगे। इनका काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed