फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uncontrolled car of the teacher climbed on the divider

शिक्षिका की अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी

Tue, 01 Mar 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car of the teacher climbed on the divider
जलालाबाद। सोमवार में दोपहर बाद महिला शिक्षक रीना कार से गंगोह से शामली जा रही थी। जलालाबाद हाईवे चौराहा से शामली की तरफ जाने वाले हाईवे मार्ग पर कार को मोड़ी तो सामने से ट्रक आता देख कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के पर चढ़ गई। हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने कार को किसी तरह से डिवाइडर के ऊपर से हटाया। तब जाकर जाम खुलने से वाहन चालकों को राहत मिली। बता दें कि इस स्थान पर पहले पुलिस चेक पोस्ट कक्ष बना हुआ था। हाईवे निर्माण की जद में आने पर पुलिस चेकपोस्ट कक्ष यहां से हटा दिया गया। तब से कोई पुलिसकर्मी यहां पर तैनात नहीं रहता है। जिससे चौराहे पर वाहन नियंत्रित नहीं हो पा रहे हैं। एक दिशा से दूसरे दिशा में जाते समय वाहन आपस में टकराने की संभावना रहती है। क्षेत्र निवासी लाल उपेंद्र गुप्ता, साजिद मलिक, ठाकुर सोमवीर सिंह, असलम, नामित सभासद अशोक कोरी, बबली कश्यप, हरिओम उपाध्याय चौराहे पर पुलिस बूथ बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed