{"_id":"5a91a7db4f1c1bef7b8b948d","slug":"uncontrolled-bike-collides-with-tree-death-of-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
हादसे में पेड़ से टकराई युवक की बाइक और मौके पर एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में मुजफ्फरनगर से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायलों जिला अस्पताल भिजवाया गया। देर शाम तक मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
शामली के मोहल्ला रामशाला निवासी अभिषेक पुत्र मदन 32 वर्ष अपने साथी दीपक और प्रदीप सैनी के साथ किसी काम से गांव नुनाखेडी में गए थे। शनिवार की शाम तीनों अपनी बाइक पर शामली लौट रहे थे। जब गांव हिरनवाड़ा के पास पहुंचे, तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल-100 पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। उसके बाद कुछ देर बाद एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन तब तक अभिषेक की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद दोनों घायलों को शामली अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान भीड़ एकत्र हो गई और हंगामा प्रारंभ हो गया। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया ओर शव को शामली लेकर पहुंच गई।
काश... समय पर पहुंच जाती 108 एंबुलेंस
हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इनमें से गोविंद निवासी हिरनवाड़ा ने 108 एंबुलेंस को 5.35 बजे हादसे की सूचना दी। जिसके बाद करीब पौन घंटे बाद 6.20 पर एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक अभिषेक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
हेलमेट होता तो बच सकती थी अभिषेक की जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिस कारण उसकी मौत हो गई। यदि उसके पास हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी। उधर, दो दिन पूर्व सोहजनी जाटान के पास हुए हादसे में भी बाइक सवार युवकों पास हेलमेट नहीं थी। उनकी भी हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन