फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Unauthorized bus and taxi stand populated again

अनाधिकृत बस व टैक्सी स्टैंड फिर से हुए आबाद

Sat, 11 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Unauthorized bus and taxi stand populated again
शामली में सिसौली भौरा कलां मार्ग पर खड़ी प्राइवेट बसें। - फोटो : SHAMLI
शामली। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद भी जिले में अनधिकृत बस व टैक्सी स्टैंड नहीं हटे। अभी भी कई जगह अवैध बस और टैक्सी स्टैंड संचालित हैं। इन स्थानों पर राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कुछ दिन के अभियान के बाद अब अधिकारी भी शांत बैठ गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 मई को आदेश दिए थे कि सभी जिलों में संचालित अनधिकृत बस व टैक्सी स्टैंड 48 घंटे में हटाने के कड़े आदेश जारी किए थे। जिसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने एआरटीओ व नगर पालिका की टीम के साथ अनधिकृत बस व टैक्सी स्टैंड हटाने को अभियान चलाया था। कई वाहनों के चालान भी किए गए थे। जिसके बाद कुछ दिन तक तो इन स्टैंडों पर वाहन खड़े होने बंद हो गए थे। लेकिन अब फिर से पहले जैसी स्थिति हो गई है।
विज्ञापन

टैक्सी चालक करते हैं गुंडागर्दी
जिले में कई जगह से संचालित टैक्सी के चालक गुंडागर्दी करने से भी बाज नहीं आते हैं। यह मनमानी करते हुए यात्रियों को परेशान करते हैं। विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट तक कर देते हैं। बृहस्पतिवार को ही ऐसा मामला सामने आया था। खुरगान निवासी उसमान को पानीपत से फरीदाबाद के लिए ट्रेन पकड़नी थी। वह पानीपत जाने के लिए कांधला तिराहे पर पहुंचा तो वहां खड़ी इको गाड़ी में बैठ गया। इसी दौरान पानीपत रोडवेज की बस आई तो वह इको से उतर कर बस में बैठने लगा। इसी दौरान इको गाड़ी के चालक ने उसे घसीटा और सिर पर डंडा मार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने इसकी तहरीर थाने में दी थी।
विज्ञापन

कैराना में सड़क पर फिर खड़ी होने लगी टैक्सी
अनधिकृत टैक्सी स्टैंड के चलते कैराना में मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या रहती है। ऐसे में हादसा होने की आशंका रहती है। यहां भी अधिकारियों ने अभियान चलाकर टैक्सी हटवाई थी, लेकिन एक बार फिर से टैक्सी स्टैंड आबाद हो गया। जिसके चलते अन्य वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में यहां हैं अनाधिकृत स्टैंड
1-बुढ़ाना रोड पर डॉ. डीपी गुप्ता नर्सिंग होम के सामने बस स्टैंड।
2- पालिका मार्किट क बाहर टेंपो स्टैंड।
3- विजय और अजंता चौक के बीच बस स्टैंड।
4- कुड़ाना रोड पर बस स्टैंड।
5- कैराना रोड पर ईदगाह के सामने टैक्सी स्टैंड।
6- मिल रोड पर अग्रसेन पार्क के पास टैक्सी स्टैंड।
7- माजरा रोड पर गढ़ीपुख्ता व भैंसवाल बस स्टैंड।
कोट
प्रशासन ने अवैध बस और टैक्सी स्टैंड हटवाए थे। कुछ जगह बस और टेंपो चालक स्टैंड की भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। इनके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। अनधिकृत बस और टैक्सी स्टैंड संचालित नहीं होने दिए जाएंगे।- संतोष कुमार सिंह, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed