फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ujjwala scheme got cold due to inflation

महंगाई की मार से ठंडी पड़ गई उज्ज्वला योजना

Fri, 24 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ujjwala scheme got cold due to inflation
महंगाई की मार से ठंडी पड़ गई उज्ज्वला योजना
विज्ञापन

शामली, कैराना/ कांधला/ झिंझाना। हर रसोई तक गैस पहुंचाने के लिए शुरू की गई केंद्र सरकार की मुहिम महंगाई की भेंट चढ़ गई। गैस के बढ़ते दामों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का दम निकाल कर रख दिया। एलपीजी की कीमतें लगभग दोगुनी हो जाने से उज्ज्वला कनेक्शन धारक सिलिंडर नहीं भरवा पा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं को प्रदूषण मुक्त ईंधन उपलब्ध कराने का सपना अधूरा है। जिले के करीब 97 हजार परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। इससे गरीब परिवारों की रसोई तक प्रदूषण मुक्त ईंधन पहुंच गया। लगातार गैस की बढ़ती कीमतों के चलते एक बार फिर ये परिवार चूल्हे पर धुएं के बीच खाना बनाने के लिए मजबूर हैं। जिले के करीब 30 फीसदी उज्ज्वला योजना के लाभार्थी फिलहाल चूल्हे पर लकड़ी और उपलों के ईंधन से खाना बना रहे हैं।
केस-1
कैराना की आर्यपुरी देहात बस्ती निवासी मजदूर परवेज की पत्नी जैनब ने बताया कि उनको करीब तीन साल पहले उज्ज्वला योजना के तहत फ्री रसोई गैस सिलिंडर मिला था। एक सिलिंडर 900 रुपये के आसपास भरा जाता है। उसका पति मजदूरी करता है। 900 रुपये में नौ दिन का घर खर्च निकलता है, इसलिए चूल्हे पर ही खाना बनाते हैं।
विज्ञापन

केस-2
कैराना की आर्यपुरी देहात बस्ती के कुर्बान की पत्नी जासमीन ने बताया कि रसोई गैस सिलिंडर बहुत महंगा हो गया है। सिलिंडर तो सरकार ने फ्री दिया था, लेकिन गैस के दाम बहुत ज्यादा है। इसलिए चूल्हे पर ही खाना बनाना पड़ रहा है। महंगाई के दौर में घर चलाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी सुशीला पत्नी अमित का कहना है कि जब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला था, उसके बाद केवल दो बार ही गैस सिलिंडर दोबारा भरवा पाया। बाद में कीमतें इतनी बढ़ गईं कि गैस से खाना बनाना संभव नहीं रहा।
केस-4
कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी रूबी पत्नी नीरज का कहना है कि हर महीने घरेलू गैस पर दाम बढ़ जाते हैं। पहले खाते में रुपये वापस आ जाते थे, लेकिन अब तो वह भी बंद हो गया है। मजबूरी में लकड़ी से चूल्हे पर ही खाना बनाना पड़ता है।

केस-5
झिंझाना निवासी मिथलेश पत्नी रामनाथ का कहना है कि सरकार ने निशुल्क गैस चूल्हा और सिलिंडर तो दे दिया, लेकिन गैस के दाम बहुत ज्यादा बढ़ा दिए। ऐसे में गरीब परिवार गैस सिलिंडर भरवाने की सोच भी नहीं सकते हैं।

झिंझाना में चूल्हे पर खाना बनाती महिला।

झिंझाना में चूल्हे पर खाना बनाती महिला।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed