{"_id":"6738f98e385f00d15c0b7c07","slug":"udham-singh-stadium-team-defeated-brahma-jyoti-kasopur-shamli-news-c-26-1-aur1003-131861-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: उधम सिंह स्टेडियम की टीम ने ब्रह्म ज्योति कासोपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: उधम सिंह स्टेडियम की टीम ने ब्रह्म ज्योति कासोपुर को हराया
Sun, 17 Nov 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
शहर के उधम सिंह स्टेडियम में कबड्डी में प्रतिभाग करती बालिका टीम। संवाद
शामली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में जिला स्तरीय कुश्ती, कबड्डी और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों की टीम और खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया। फाइनल मुकाबला ब्रह्म ज्योति कासोपुर व उधम सिंह स्टेडियम के बीच हुआ। कोच संजू रानी ने बताया कि 40-22 के अंतर से उधम सिंह स्टेडियम की टीम विजेता रही।
शनिवार को जिला स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया, जिसमें झिंझाना, बहावड़ी, बंतीखेड़ा एकेडमी, राजकीय इंटर कॉलेज कांधला, ब्रहम ज्योति कासोपुर, उधम सिंह स्टेडियम आदि की टीम ने भाग लिया। इस दौरान कबड्डी सचिव ओमसिंह वर्मा, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार, हिमांशु अहलावत, दीपा, प्रवेंद्र रहे।
वहीं जसाला खेल स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद के 20 से ज्यादा पहलवानों ने दम दिखाया, जिसमें 70 किग्रा भार वर्ग में रहमान प्रथम, अकरम द्वितीय, शान तृतीय व अर्पित चतुर्थ रहा। 74 किग्रा में मोसीन प्रथम, इमलाक द्वितीय, सन्नी तृतीय, कमल चतुर्थ रहा। 55 किग्रा में गौतम प्रथम, मौसम द्वितीय, विशाल तृतीय व हिमांशु चतुर्थ रहा।
विज्ञापन
टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन वीवी पीजी कॉलेज परिसर में हुआ। अंडर-15 बालक वर्ग सिंगल में अभिनव प्रथम, सात्विक द्वितीय व उदित तृतीय रहा। डबल में मयंक-अर्नव प्रथम, यशदीप- आसिफ द्वितीय, प्रथ्वी-आर्यन तृतीय रहा। वहीं बालिका वर्ग में चमकी पांचाल प्रथम, हर्षिता द्वितीय व एलेक्स तृतीय रही। अंडर-17 बालक वर्ग सिंगल में अर्श मलिक प्रथम, आर्यवीर द्वितीय व अभय कुमार तृतीय रहा। जबकि बालिका वर्ग सिंगल में सुहाना प्रथम, खुशी द्वितीय व अनुष्का तृतीय रही। डबल में पारूल-सुनैना प्रथम, अनु-हर्षिता द्वितीय और सुहाना-चमकी तृतीय स्थान पर रही।
मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने सभी को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभी विजेताओं को उनके खातों में धनराशि भेजी जाएगी।