{"_id":"60f717f88ebc3e6d8e5cb2fe","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-shamli-news-mrt548295688","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत
शामली/बाबरी। आदर्श मंडी व बाबरी थानाक्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर सिंभालका निवासी निशांत चौधरी (23) सोमवार देर रात करीब एक बजे लग्जरी कार लेकर घर से कहीं जा रहा था। जब वह आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार बाईपास पर पहुंचा, तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। कार पेड़ से टकराने के बाद नाले में गिर गई। युवक को सिर में गहरी चोट लगी। बताया गया है कि सड़क पर कुत्ते को बचाते समय कार पेड़ से टकरा गई थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को कार से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, बाबरी क्षेत्र में पानीपत-खटीमा मार्ग पर गांव बंतीखेड़ा चेकपोस्ट के निकट सोमवार रात करीब दस बजे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शव की शनाख्त की कोशिश की जा रही है। अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।