{"_id":"6384f5b77f14e069d7389203","slug":"two-vehicle-thieves-arrested-shamli-news-mrt6156011155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो वाहन चोर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो वाहन चोर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
दो वाहन चोर को किया गिरफ्तार
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद की है। उधर, नलकूपों से सामान चोरी करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी अभिषेक ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान जुबेर व इरफान निवासी मोहल्ला इकबालपुरा कैराना को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की चार बाइक, जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, को बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाइकों को चोरी करते हैं और बाद में उन्हें ग्राहकों व कबाड़ी को बेच देते।
इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने नलकूपों से तार चोरी करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम जस्मत अली व हस्मत अली मूल निवासी खालपरा थाना माटिया जिला अजरगढ आसाम हाल निवासी झुग्गी झोपडी मोहल्ला दयानंदनगर शामली, जोहर अली मूल निवासी सतमनपूरी थाना कलगसिया जिला बरवटा (आसाम) हाल निवासी मैली रोड झुग्गी झोपड़ी मोहल्ला दयानंदनगर शामली व रफीकुल इस्लाम मूल निवासी पश्चिम दगल्ली थाना कलगासिया जिला बरबटा (आसाम) हाल निवासी मैली रोड झुग्गी झोपड़ी मोहल्ला दयानंदनगर शामली है।उनके कब्जे से नलकूपों से चोरी किया हुआ तांबे का तार, स्टार्टर के कटआउट क्लिप आदि सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने दस नवंबर व 19 नवंबर की रात को सुन्ना नहर पटरी गांव डांगरोल व भभीसा के जंगल में स्थित नलकूपों व गांव कुड़ाना के जंगल में स्थित नलकूपों से सामान चोरी किया था।