फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two thousand quintals were purchased at seven paddy purchasing centers

सात धान क्रय केंद्रों पर हुई दो हजार क्विंटल खरीद

Fri, 29 Oct 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two thousand quintals were purchased at seven paddy purchasing centers
शामली धान क्रय केन्द पर बैठा कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
शामली/ कैराना/ कांधला/ बाबरी। जिले के धान क्रय केंद्रों पर अभी तक भी खरीद सुचारु नहीं हो पाई है। सात क्रय केंद्रों पर अभी तक मात्र दो हजार क्विंटल धान ही खरीदा गया है। जबकि किसानों को हरियाणा जाने से रोकने के लिए बाद में खोले गए तीन क्रय केंद्रों पर करीब एक सप्ताह बाद भी खरीद शुरू नहीं हुई है। ये केंद्र शामली, केरटू और ऊदपुर में खोले गए थे।
विज्ञापन

शामली केंद्र प्रभारी आदर्श कुमार ने बताया कि अभी तक उन्हें पीओएस मशीन नहीं मिली है। केंद्र पर कुछ किसान आते हैं और पीओएस मशीन न होने के चलते वापस लौट जाते हैं। ऐसा ही हाल केरटू और ऊदपुर केंद्र का है। कैराना में स्थित धान क्रय केंद्र पर पिछले 3 दिन में कुल 109 क्विंटल धान खरीदा गया। बाईपास निकट आर्य पुरी देहात स्थित धान खरीद केंद्र पर पिछले 3 दिन में 4 किसानों द्वारा 108 क्विंटल 80 किलो धान खरीदा गया। धान क्रय केंद्र के प्रभारी सुशील कुमार साहू ने बताया कि पिछले दिनों बारिश के चलते धान की फसल पकने में देरी हुई। पिछले 3 दिनों में 4 किसानों द्वारा केंद्र पर 108 क्विंटल 80 किलो धान खरीदा गया।
विज्ञापन

कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल स्थित सेवा सहकारी समिति लिमिटेड पर राजकीय धान केंद्र बनाया गया है। यहां पर तैनात धान क्रय केंद्र प्रभारी अमरदीप ने बताया कि 1 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक केंद्र पर धान खरीदा गया। जिस पर गांव पंजोखरा ऑल्दी, गढ़ी दौलत, जिड़ाना आदि सहित अन्य कई गांवों से किसानों ने पहुंचकर धान की तुलाई कराई। प्रमाणित तौल केंद्र की क्षमता 250 क्विंटल प्रतिदिन रही। अब तक कुल 91 क्विंटल 80 किलो धान खरीदा जा चुका है। तौल केंद्र पर 17% नमी तक वाला धान लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावतपुर धान केंद्र पर 172.80 क्विंटल धान खरीदा गया है। केंद्र प्रभारी तरुण राणा ने बताया कि बुधवार को कोई भी किसान धान नहीं लेकर पहुंचा है। बरसात के कारण धान मे नमी बनी हुई ह,ै जिसके चलते सैंपल फेल हो रहे हैं। ऐसे में किसानों को धान सुखाकर लाने की सलाह दी जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed