{"_id":"620d3d8f22d99457cc23e597","slug":"two-suspects-caught-in-the-case-of-robbery-from-the-couple-interrogation-continues-shamli-news-mrt5772298132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती से लूट के मामले में दो संदिग्ध पकड़े, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती से लूट के मामले में दो संदिग्ध पकड़े, पूछताछ जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में मासूम की कनपटी पर तमंचा लगाकर दंपती से लूट के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में कुछ महत्वपूूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जांच चल रही है।
मंगलवार दोपहर को कस्बा कैराना निवासी आसिफ अपनी पत्नी शीबा और पांच साल के बच्चे के साथ बाइक से अपनी ससुराल बुटराड़ा जा रहा था। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में किरोड़ी रोड अंड़रपास के निकट तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बच्चे की कनपटी पर तमंचा लगाकर दंपती से 12500 रुपये और सोने के कुंडल आदि लूट लिए थे। इसके बाद बदमाश फरार हो गए थे। दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की थी, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया था। इस घटना में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद जताई।