फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two sides quarrel over woman, atmosphere heated up

महिला को लेकर दो पक्षों झगड़ा, माहौल गरमाया

Sun, 20 Mar 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two sides quarrel over woman, atmosphere heated up
जलालाबाद। कस्बे में शुक्रवार रात महिला को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़े से माहौल गरमा गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

जलालाबाद के मोहल्ला आर्य नगर निवासी सुमित कश्यप थानाभवन में खाना बनाने का काम करता है। कुछ दिनों पूर्व कस्बे की मुस्लिम महिला से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इस प्रेम प्रसंग की भनक महिला के पड़ोसी युवकों को लगी, तो उन्होंने सुमित को मोबाइल पर धमकी देनी शुरू कर दी। आरोप है कि शुक्रवार रात सुमित को आस मोहम्मद नाम के युवक ने मोबाइल से धमकी देकर कस्बे के नीलगरान चौक पर बुलाया गया। वहां सुमित और आस मोहम्मद व उसके साथी वारिस के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई।

आस मोहम्मद की तरफ से कई युवकों ने सुमित पक्ष पर लाठी-डंडों, बेल्ट और सरियों से हमला कर दिया। जिसमें सुमित व उसके भाइयों को काफी चोट आई। होली पर दो समुदाय के बीच झगड़े की खबर पर दूसरे पक्ष के लोग भी बड़ी संख्या में चौक पर आ गए। चौकी प्रभारी विजय त्यागी सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। किसी तरह से पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। देर रात तक कस्बे का माहौल गरम रहने पर पुलिस गश्त करती रही। बाद में थाना प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा भी पहुंचे। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला के साथ प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed