{"_id":"61cf528ab718612b901b7af7","slug":"two-scooty-riders-died-in-the-accident-shamli-news-mrt5715499116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में बुढ़ाना रोड पर रेलपार बाईपास मोड़ के निकट रोडवेज की अनुबंधित बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। आरोपी चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है।
शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी अभिषेक (22) अपने साथी मनीष (27) निवासी गांव किवाना थाना कांधला के साथ स्कूटी से शामली आया था। स्कूटी मनीष की थी और अभिषेक पीछे बैठा था। दोपहर करीब एक बजे दोनों साथी स्कूटी पर सवार होकर शामली से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। जब वे रेलवे फाटक को पार कर बुढ़ाना रोड पर रेलपार बाईपास मोड़ के निकट पहुंचे, तो शामली से सहारनपुर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना आदर्श मंडी और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। सीएचसी में चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। मनीष को नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि मेरठ ले जाते समय रास्ते में मनीष की भी मौत हो गई। मृतक अभिषेक के पिता प्रमोद मलिक की तहरीर पर बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।