फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two roadways buses run from Yamunanagar to Shamli

हरियाणा रोडवेज ने यमुनानगर से शामली के लिए चलाई दो रोडवेज बसें

Tue, 24 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two roadways buses run from Yamunanagar to Shamli
यमुनानगर से शामली के लिए चलीं रोडवेज की दो बसें
विज्ञापन

शामली। हरियाणा रोडवेेज ने यमुनानगर से शामली के लिए दो बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इससे जिले के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
हरियाणा रोडवेज के यमुना नगर डिपो की दो रोडवेज बसें यमुनानगर से वाया सहारनपुर होकर शामली तक संचालित की गईं हैं। यमुनानगर से सुबह 8.30 बजे चलकर यमुना नगर डिपो की पहली रोडवेज बस सुबह साढ़े 11.30 बजे पहुंच रही है। 12 बजे शामली से चलकर सहारनपुर होकर यमुनानगर के लिए रवाना होती है। दूसरी बस यमुनानगर से सुबह 9 बजे चलकर शामली दोपहर 12 बजे पहुंचती है। साढ़े 12 बजे शामली से चलकर सहारनपुर होकर यमुनानगर 3.30 बजे पहुंचती है।

शामली रोडवेज बस स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि हरियाणा के यमुनानगर जाने के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। शामली की सवारियों को पहले सहारनपुर और करनाल होकर यमुनानगर जाना पड़ता था। सीधी सेवा न होने से किराया और समय ज्यादा लगता था। यमुनानगर से शामली की सीधी बस सेवा चालू होने से दोनों जिले के सवारियों को लाभ मिलेगा। समय की भी बचत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed