फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two real brothers accused in cow slaughter case arrested

गोकशी के मामले में आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

Thu, 05 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two real brothers accused in cow slaughter case arrested
कैराना। तीन दिन पहले मन्ना माजरा गांव में हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को मिली सूचना के आधार पर गांव मन्ना माजरा में रियासत के मकान पर छापा मारा था। मकान के अंदर आरोपी गोकशी कर रहे थे। पुलिस को देख कर आरोपी छत के रास्ते फरार हो गए थे। पुलिस ने मकान के अंदर से एक गर्दन कटी गाय, रस्से और वध के उपकरण बरामद किए थे। मामले में पुलिस ने मकान मालिक रियासत और उसकी पत्नी जुल्लो, पुत्र जाऊल उर्फ जावेद, मनव्वर और मुबारिक निवासी गांव मन्ना माजरा तथा दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गोकशी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर शामली बाईपास खुरगान रोड से गोकशी के आरोपी सगे भाइयों जाऊल उर्फ जावेद और मनव्वर निवासी मन्ना माजरा को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed