फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two people caught fire

दो लोगों की कार में लगी आग

Thu, 04 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two people caught fire
शामली क्षेत्र के गांव बलवा में खेत में खड़ी कार में लगी आग। - फोटो : SHAMLI
दो लोगों की कार में लगी आग
विज्ञापन

शामली। कैराना के पूर्व सांसद हुकुम सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गांव बलवा में पहुंचे दो लोगों की कार में आग लग गई। पास में खड़ी तीसरी कार ने भी आग पकड़ ली, लेकिन ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचा लिया। तीसरे कार का भी एक टायर जल गया है।

कुछ लोगों ने कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर एक खेत में अपनी कारों को खड़ा कर दिया था। अचानक गांव मीमला निवासी संदीप चौहान की कार में आग लग गई। पास में ही खड़ी गांव डुडार निवासी सुरेंद्र की स्विफ्ट कार ने भी आग पकड़ ली। देखते ही देखते दोनों कारों से तेज लपटें निकलने लगी। पास में ही खड़ी एक तीसरी कार के टायर में भी आग लग गई। इसे ग्रामीणों ने धकेलकर दूर किया। काफी देर तक दोनों कारें धू-धूकर जलती रहीं। ग्रामीण जब तक आग बुझा पाते, तब तक दोनों कारों का केवल ढांचा रह गया था। बताया जाता है कि जिस खेत में कारें खड़ी थी, उसमें कुछ समय पूर्व पत्ती जलाई गई थी। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि पत्ती की राख में दबी चिंगारी से कार में आग लगी हो। कार मालिक संदीप चौहान ने शहर कोतवाली में कार में आग लगने की सूचना दी है।

शामली क्षेत्र के गांव बलवा में खेत में खड़ी दो कारों में लगी आग।

शामली क्षेत्र के गांव बलवा में खेत में खड़ी दो कारों में लगी आग।- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव बलवा में खेत में खड़ी कारों में लगी आग को बुझाते लोग।

शामली क्षेत्र के गांव बलवा में खेत में खड़ी कारों में लगी आग को बुझाते लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव बलवा खेत में खड़ी कारों में लगी आग को बुझाते अग्निशमन दल के कर्मचारी।

शामली क्षेत्र के गांव बलवा खेत में खड़ी कारों में लगी आग को बुझाते अग्निशमन दल के कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed