{"_id":"13709a0888240eb5bb564c79ec86a91c","slug":"two-of-the-special-voters-list-revision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण दो से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण दो से
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 27 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान दो नवंबर से शुरू होगा। एक जनवरी 2016 के आधार 18 वर्ष पूरा करने वाले मतदाताओं के नये वोट बनाने के संबंध में डीएम ने कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ओपी वर्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के संबंध में जिले के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दो नवंबर को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन होगा। दो से 30 नवंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त होगी। तीन से 17 नवंबर तक ग्राम सभा स्थानीय निकाय और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आदि की बैठकों में फोटो युक्त निर्वाचक नामावली को पढ़ा जाएगा और नाम का सत्यापन होगा।
विज्ञापन
आठ से 22 नवंबर तक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ सभी पदाभिहित स्थलों पर दावे- आपत्तियां प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान की तिथि घोषित होगी। 21 दिसंबर को दावे आपत्तियों का नियमाऩुसार निस्तारण होगा। पांच जनवरी 2016 को पूरक सूती और अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग द्वारा नामावली की तैयारी करके मुद्रण किया जाएगा।
11 जनवरी 2016 तक फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा। डीएम ने बताया आठ और 22 नवंबर को अभियान की विशेष तिथि घोषित की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप, सपा प्रतिनिधि मैन पाल कश्यप, बसपा के जिला महामंत्री संजीव जाटव, बसपा के जिला उपाध्यक्ष अखलाक प्रधान, कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जेके जैन, रालोद नेता राम कुमार वर्मा, एडीएम भरत पांडे, एसडीएम श्याम अवध चौहान, तहसील वीरेंद्र मित्तल आदि रहे।