फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two more accused went to jail in Rakesh murder case

राकेश हत्याकांड में दो और आरोपी जेल गए

Fri, 16 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two more accused went to jail in Rakesh murder case
झिंझाना (शामली)। पंजाब के लुधियाना निवासी राकेश हत्याकांड में दो और आरोपी का चालान किया गया। एक ने आत्मसमर्पण किया, तो दूसरा बागपत में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। अब पुलिस दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

26 जून को सिकंदरपुर के जंगल में एक युवक का शव बरामद हुआ था। उसकी पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी राकेश सिंह के रूप में हुई थी। राकेश के भाई ने इस मामले में उसकी पत्नी गुरप्रीत उर्फ गीता, साले सत्येंद्र निवासी गुराना (बड़ौत), पिंडौरा निवासी सौरभ और दरगाहपुर के गोल्डी तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में गीता और गोल्डी को पुलिस जेल भेज चुकी है। गिरफ्तारी के समय गोल्डी ने पुलिस को पिंडौरा निवासी अश्वनी का भी बताया था। सौरभ ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया और गीता का भाई बड़ौत निवासी सतेंद्र भी किसी मामले में अपनी जमानत तुड़वा कर बागपत जेल चला गया। पुलिस जेल गए दोनों आरोपियों का रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने दोनों के जेल जाने की पुष्टि की है। अब इस घटना का आरोपी अश्वनी पुलिस पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed