फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two more accused arrested for molesting a student, pressurizing her to convert to religion

छात्रा से छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के दो आरोपी और गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for molesting a student, pressurizing her to convert to religion
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस दो दिन पहले गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पांच आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय छात्रा देहरादून में पढ़ती है और वहीं हॉस्टल में रहती है। परिजनों का आरोप है कि जैद सैफी निवासी मोहल्ला आजाद चौक खरादियान शामली करीब दो साल से छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। करीब 10 दिन पहले आरोपी जैद अपने साथियों के साथ कार से देहरादून पहुंचा और आरोपियों ने छात्रा व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। इससे आहत होकर छात्रा ने वहां पर कोई विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन समय रहते पता चलने पर उसे देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद उसकी जान बची।
विज्ञापन

परिजनों ने तीन दिन पहले थाना आदर्श मंडी पर जैद सैफी समेत चार नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो दिन पहले मुख्य आरोपी जैद सैफी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। आरोपी जैद शहर के एक प्रसिद्ध निजी चिकित्सक का भतीजा है। हालांकि चिकित्सक ने आरोपी से किसी तरह का कोई संबंध न होना बताया है। शुक्रवार को आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में दो और आरोपी मुज्जमिल और सावेज निवासी मोहल्ला गुलशन नगर को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल कार बरामद की गई। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना की जांच में दो आरोपी और प्रकाश में आए हैं। अब इस मामले में पांच आरोपी फरार है, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed