फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two miscreants caught robbing Bandhan Bank employee

बंधन बैंक कर्मचारी से लूट करने वाले मौसेरे भाई गिरफ्तार

Sat, 04 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants caught robbing Bandhan Bank employee
कैराना(शामली)। बैंक कर्मचारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से 16 हजार की नकदी, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

25 मई की दोपहर करीब 1 बजे झिंझाना स्थित बंधक बैंक शाखा का कर्मचारी अजय कुमार गांव पठेड़ से कैश इकट्ठा कर गांव बसेड़ा की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने कर्मचारी की बाइक को रोककर तमंचे के बल पर 21,959 रुपये की नकदी, पर्स व आधार कार्ड लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने बैंक कर्मचारी अजय कुमार निवासी रोहाना थाना मुजफ्फरनगर की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि लूट का खुलासा करने के लिए एसओजी, सर्विलांस व पुलिस टीमों को लगाया गया था। बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मलकपुर तिराहे से लूट के 2 आरोपी मुकीम निवासी ग्राम बसेड़ा थाना कैराना व आसिफ निवासी ग्राम गढ़ीबेशक थाना सनौली जनपद पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लुटेरों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 16050 रुपये, पर्स, आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, दो कारतूस व एक चाकू और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक बरामद की। बरामद बाइक आसिफ के बहनोई की हैं। दोनों लुटेरों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों लुटेरे मौसेरे भाई
पुलिस की गिरफ्त में आए मुकीम व आसिफ मौसेरे भाई हैं। दोनों ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। सीओ ने बताया कि दोनों लुटेरों के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हैं।

कर्ज चुकाने के लिए की थी लूट
सीओ ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों से जानकारी मिली कि मुकीम के ऊपर गांव के कुछ लोगों के करीब 50 हजार रुपये का कर्जा था। उनको उतारने के लिए उसको पैसों की जरूरत थी। यमुना बंदे पर उसके खेत हैं। हर बुधवार को वह बंधन बैंक कर्मचारी को कैश ले जाते हुए देखता रहता था। जिसके बाद उसने आसिफ के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed