फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two including pickup driver died in accidents on the highway

हाईवे पर हादसों में पिकअप चालक समेत दो की मौत

Fri, 08 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two including pickup driver died in accidents on the highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शहर कोतवाली और कांधला क्षेत्र में हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और परिजनों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दिल्ली हाईवे पर बृहस्पतिवार रात गांव खेड़ीकरमू निवासी प्रदीप अपने चचेरे भाई की घुड़चढ़ी के दौरान नाच रहा था। इसी दौरान शामली की तरफ से जा रहे ट्रक की चपेट में आकर प्रदीप की मौत हो गई। दससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। वे पुलिस के समझाने पर शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों की तरफ से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा कांधला क्षेत्र में हुआ। कैराना क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी 30 वर्षीय दिलवेज बृहस्पतिवार देर रात पिकअप गाड़ी में आम लादकर सहारनपुर मंडी जा रहा था। उसके साथ सहयोगी अश्वनी था। कांधला से शामली की तरफ थोड़ी दूर चलने पर आगे जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही पिकअप ट्रक से टकरा गई और उसके परखचे उड़ गए। इस हादसे में चालक समेत दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और पिकअप में लदा आम सड़क पर बिखर गया। पुलिस ने दोनों को सीएचसी ले गई। वहां चालक दिलवेज को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके पिता आरिफ ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed