{"_id":"607dc2aa8ebc3ed1e9643331","slug":"two-including-a-five-year-old-girl-died-in-accidents-shamli-news-mrt535194543","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पांच वर्षीय बच्ची सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में पांच वर्षीय बच्ची सहित दो की मौत
विज्ञापन

शामली। अलग-अलग सड़क हादसों में पांच वर्षीय बच्ची सहित दो की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। एक मामले में मृतक के परिवार की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव भाज्जू निवासी राजेंद्र अपने ट्रैक्टर-ट्राली से भाड़े पर ईंट ढुलाई का काम करता है। सोमवार सुबह वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लेकर शामली के मोहल्ला सलेक विहार में आया था। उसके साथ उसकी पांच साल की बेटी दिव्या भी थी। ईंट उतारकर जब वह वापस चला तो रास्ते में ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में गिर गया, जिससे दिव्या उछलकर गिर गई और ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई न कराने पर बच्ची का शव अपने साथ घर ले गए।
उधर, बाबरी थानाक्षेत्र में अजय तोमर (22) निवासी हैदरनगर जलालपुर थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर कार से अपने साथियों करनैल, अखिल, दीपक चालक प्रेमवीर साथ रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे शामली की तरफ जा रहे थे। रात के लगभग साढ़े ग्यारह बजे जब उनकी कार बाबरी क्षेत्र में पुराने बंतीखेड़ा बिजलीघर के पास पहुंची तो पहिये में पंचर होने पर कार असंतुलित हो गई और सामने से आ रहे भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में अजय की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार चालक और उसमें सवार सभी लोग चोट लगने से घायल हो गए। घायलों का शामली अस्पताल में उपचार कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के चाचा राजवीर की तरफ से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।