फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two friend has died in car accident on road in Shamli district before Holi

Shamli News: होली से पहले टूटा गमों का पहाड़, दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 06 Mar 2023 08:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Mar 2023 08:26 PM IST
सार

Shamli News : होली से पहले दो परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Two friend has died in car accident on road in Shamli district before Holi
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में कांधला के बुढ़ाना मार्ग पर निर्माणाधीन मैरिज होम का कार्य देखकर घर लौट रहे दो कारों में सवार चार दोस्तों की डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई। कार व डीसीएम की भिड़ंत में दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो दोस्तों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव पंजोखरा में शामली और बड़ौत और सुन्ना के लोग संयुक्त रूप से एक मैरिज होम का निर्माण करा रहे हैं। रविवार की शाम गांव सुन्ना निवासी 25 वर्षीय सागर मलिक पुत्र ब्रजवीर, 28 वर्षीय विवेक मलिक उर्फ विक्की पुत्र संजय मलिक, विकास कुमार पुत्र भगत सिंह और चिराग पुत्र प्रदीप मैरिज होम पर गए थे। वहां से सागर, विवेक और विकास ब्रेजा गाड़ी में, जबकि चिराग स्विफ्ट से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


गांव सुन्ना के निकट स्विफ्ट कार को ओवरटेक करने के प्रयास में ब्रेजा सामने से आ रही डीसीएम से जा भिड़ी। इसके बाद स्विफ्ट भी डीसीएम से जा टकराई। हादसे में ब्रेजा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। भिड़ंत की आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। धमाके की आवाज सुनकर पास में डांगरौल पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: HOLI: होलिका दहन पर नहीं होगा भद्रा का साया, 30 साल बाद बना दुर्लभ योग, राशि अनुसार शुभ मुहुर्त में करें पूजन


मामले की सूचना थाना कांधला को देकर कटर से गाड़ी काटकर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। इस दौरान सागर मलिक और विवेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास और चिराग की गंभीर हालत को देखते हुए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उधर, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: चंदे पर बवाल: महिलाओं ने छतों से बरसाए पत्थर, फेंकीं बोतलें, लखनऊ तक गूंजा मामला, आज ड्रोन से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed