फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two employees arrested for raping a woman

महिला कर्मचारी से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों का चालान

Fri, 21 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two employees arrested for raping a woman
महिला से दुष्कर्म के मामले में दो कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन

कांधला (शामली)। एक कॉलेज की चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का चालान कर दिया गया है।

कस्बे के एक कॉलेज में कार्यरत महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कॉलेज के ही दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। दोनों वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला का शोषण करने लगे। महिला ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी, तो आरोप है कि उन्होंने पीड़िता का तबादला करा दिया। महिला को बीएसए कार्यालय अटैच कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि दो दिन पूर्व दोनों कर्मचारियों ने फिर से उस पर दबाव बनाया। बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों धर्मपाल व ओमकार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने दोनों कर्मचारियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed