{"_id":"61155c338ebc3e75972535c1","slug":"two-crore-35-lakh-rupees-to-self-help-groups-shamli-news-mrt5516227197","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूहों को मिले दो करोड़ 35 लाख रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूहों को मिले दो करोड़ 35 लाख रुपए
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में स्वंय सहायता समहू की महिलाओं को चेक देते विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डी?
- फोटो : SHAMLI
स्वयं सहायता समूहों को मिले दो करोड़ 35 लाख रुपए
शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका जिला मिशन प्रबंधन इकाई शामली की ओर से दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से जिले के अफसरों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने देखा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेन व्यास ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 2500 करोड़ रुपए स्वयं सहायता समूह के खाते में आजीविका हेतु हस्तांतरित किए, जिसमें शामली जनपद में 339 स्वयं सहायता समूह को दो करोड़ 35 लाख रुपए धनराशि निर्गत की गई। इसका डेमो चेक विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने समूह की महिलाओं को दिया। उन्होंने बताया कि जनपद में 4665 स्वयं सहायता समूह गठित हैं, जिनमें 51315 महिलाएं काम कर रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जनपद शामली में स्वयं सहायता समूहों को अब तक 40 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
बृहस्पतिवार दोपहर 12.30 बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका जिला मिशन प्रबंधन इकाई शामली की ओर से दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने समूह की महिलाओं से कार्यों की जानकारी लेकर बातचीत की। कार्यक्रम मेें भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि जनपद में समूह की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में पूरी गुणवत्ता के साथ प्रोडक्ट बनाएं, ताकि उतने ही बेहतर दाम मिले और आने वाले समय में जनपद से समूह द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट मांग देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जाएं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, डीपीआरओ नंद लाल मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेतीं स्वंय सहायता समूह की महिलाएं।- फोटो : SHAMLI