फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two crooks with a reward of 25-25 thousand arrested

25-25 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 08 Dec 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two crooks with a reward of 25-25 thousand arrested
शामली/बाबरी। आदर्श मंडी थाना और एसओजी ने प्लाट के विवाद में रंगदारी का धमकी भरा पत्र भेजने के मामले मेें फरार चल रहे आरोपी को तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उधर, थाना बाबरी ने लूट की घटना में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि थाना आदर्शमंडी पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अतुल उर्फ साहिल निवासी गांव बहावड़ी को गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये के इनाम घोषित था। उसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस, धमकी भरा पत्र और मोबाइल नंबर लिखा पर्चा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध चोरी, लूट, छिनैती और अवैध हथियार रखने के कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि करीब एक माह पहले हरेंद्र सिंह निवासी गांव पिंडोरा से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के प्रकरण में भी अतुल फरार चल रहा था।
विज्ञापन

उधर, थाना बाबरी पुलिस ने लूट की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश मुन्ना निवासी गांव भैसानी थाना थानाभवन को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि 29/30 सितंबर की रात को राव बाबू निवासी गांव बंतीखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके चचेरे भाई अहसान के घर में घुसकर पांच बदमाशों ने करीब 90 हजार रुपये व पांच लाख के गहने लूट लिए थे। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान कर उन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी ने बताया कि मंगलवार को इस घटना में वांछित बदमाश मुन्ना निवासी गांव भैंसानी को गोगवान जलालापुर के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से लूट की रकम से बचे 1700 रुपये बरामद हुए है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश मुन्ना का बायां हाथ 11 साल की उम्र में चारा मशीन में कट गया था। इस घटना में शामिल चार बदमाश अभी फरार है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed