फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two coaches of the goods train derailed on the Delhi-Shamli railway route

दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, अधिकारियों में हड़कंप

Thu, 02 Aug 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 02 Aug 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
Two coaches of the goods train derailed on the Delhi-Shamli railway route
रेल मार्ग - फोटो : अमर उजाला
शामली कांधला में रेल मार्ग पर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर जाने से रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसा किस कारण हुआ इसकी छानबीन की जा रही है। वहीं, पटरी पर मरम्मत कार्य जारी है।
विज्ञापन


कांधला में हुआ हादसा
दिल्ली शामली मार्ग पर बुधवार को कांधला स्टेशन पर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार देर रात्रि को उस वक्त हुआ जब मालगाड़ी कांधला रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी थी। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने टीम के साथ पहुंचकर साइड लाइन पर पटरी की मरम्मत का कार्य कराया। हालांकि, इससे रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ लेकिन हादसे ने रेल अधिकारियों की नींद उड़ गई। देर रात तक रेलवे अधिकारियों की टीम जांच पड़ताल करती रही, मरम्मत कार्य गुरूवार सुबह तक भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed