फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two cars caught fire

Shamli News: गैराज में खड़ी दो कारों में लगाई आग

Tue, 07 Feb 2023 06:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 Feb 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Two cars caught fire
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी एक व्यक्ति की दो कारों में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग लगने से दोनों कारें जल गईं। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू के मोहल्ला टोलियान निवासी डॉ. सैय्यद इकराम का मोहल्ले में ही क्लीनिक है। क्लीनिक के बराबर में ही उन्होंने अपनी गाड़ियां खड़ी करने का गैराज भी बना रखा है। सोमवार की शाम को डॉक्टर अपनी व अपने भाई की कार को गैराज में खड़ी कीं थीं। रात्रि में लगभग 11:30 बजे किसी ने डॉ. सैय्यद इकराम की दोनों कारों में आग लगा दी। दोनों कारों में लगी आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोनों कार जल चुकीं थीं। डॉ. सैय्यद इकराम ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed