{"_id":"5f59264d8ebc3e36bd57328f","slug":"two-buses-collided-three-workers-injured-shamli-news-mrt500529657","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: आमने सामने टकराईं दो बसें, तीन श्रमिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: आमने सामने टकराईं दो बसें, तीन श्रमिक घायल
Thu, 10 Sep 2020 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
शामली शहर कोतवाली क्षेत्र में विजय चौक पर मंगलवार रात को दो बसों की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन श्रमिक घायल हो गए।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात करीब तीन बजे एक बस श्रमिकों को लेकर बिहार से पंजाब जा रही थी। जब यह बस विजय चौक पर पहुंची तो उसी समय पानीपत की तरफ से आई दूसरी बस से भिड़ गई।
विज्ञापन
यह बस राजस्थान से तीर्थ यात्रियों को लेकर हरिद्वार की तरफ जा रही थी। टक्कर होने पर दोनों बस सड़क किनारे कल्लू और दीपक की चाय की दुकान में घुस गई, जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में बिहार से आ रही बस में सवार तीन श्रमिक राहुल, संदीप व विकास घायल हुए, जबकि दूसरी बस में कोई घायल नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। रात में सभी लोग अपनी व्यवस्था कर चले गए।