फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two brothers drowned while crossing Yamuna in Shamli, divers engaged in search

दर्दनाक हादसा :शामली में यमुना पार करते समय दो सगे भाई डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर

Sun, 24 Apr 2022 05:17 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Apr 2022 05:17 PM IST
सार

शामली के चौसाना क्षेत्र में रविवार को यमुना पार खेत में काम करने जा रहे दो सगे भाई यमुना पार करते वक्त यमुना में डूब गए। गोताखोर किशोरों की तलाश में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
Two brothers drowned while crossing Yamuna in Shamli, divers engaged in search
यमुना में डूबे भाइयों की तलाश करते गोताखोर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में चौसाना थानाक्षेत्र में रविवार दोपहर यमुना पार करते समय दो सगे भाई डूब गए। किशोरों के यमुना में डूबने की भनक लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोरों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों से डूबे किशोरों की तलाश कराई। हालांकि अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ:  लिसाड़ी रोड पर दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सीसीटीवी कैमरे में  कैद हुई वारदात
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चौसाना क्षेत्र के भड़ी गांव निवासी सलीम के पुत्र (14) शाहवेज और (12)  सोएब रविवार सुबह यमुना पार करके हरियाणा की सीमा में खेतों से गेहूं की बाल एकत्र करने गए थे। दोपहर बाद वहां से लौटते समय दोनों भाई यमुना में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े। काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। गोताखोरों की मदद से दोनों भाईयों को तलाश किया जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed