{"_id":"62b8a66efe1eb83bf76d657b","slug":"two-brothers-clashed-in-the-field-one-serious-shamli-news-mrt594434646","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में भिड़े दो भाई, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में भिड़े दो भाई, एक गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में भिड़े दो भाई, एक गंभीर
कांधला। कस्बा एलम में खेत पर गए दो सगे भाइयों के बीच मामूली विवाद को लेकर संघर्ष हो गया। जिसमें एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी ओमपाल व राजेंद्र दोनों सगे भाई हैं। इनके बीच कई दिन से विवाद जारी है। रविवार सुबह दोनों भाई अपने खेत पर कार्य करने के लिए गए थे। वहीं, दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर धक्का-मुक्की व गालीगलौज होने लगी। विवाद बढ़ने पर संघर्ष हो गया। जिसमें ओमपाल को मारपीट के दौरान गंभीर चोट लग गई। बड़े भाई को मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पीड़ित के परिजनों को दी। उन्होंने उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सक ने हालत को चिंताजनक बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद