फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two bike riders injured in tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

Thu, 18 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in tractor collision
कांधला। गांव इस्लामपुर घसौली मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव नाला निवासी संदीप और रवि बाइक से कांधला जा रहे थे। परिवार के लोगों के अनुसार जब ये लोग कांधला इस्लामपुर मार्ग पर पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

-----------------
बाइक की टक्कर से महिला घायल, हंगामा
कांधला। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी महिला सलमा घर से बाजार की ओर जा रही थी। जब वह गंगेरू रोड पर पहुंची, तो सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार होने लगा, तभी महिला ने उसे पकड़ते हुए हंगामा कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद महिला शांत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed