{"_id":"61df297282494d78dc5e2a57","slug":"two-arrested-with-10-lakh-ganja-shamli-news-mrt573203033","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख के गांजे के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख के गांजे के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 लाख के गांजे के साथ दो गिरफ्तार
कांधला (शामली)। पुलिस ने 51 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर कई जिलों में बेचते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया है।
बुधवार को सीओ कैराना जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिलेभर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चला रखा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत के तिराहे के निकट एक मारुति कार में भारी मात्रा में गांजा ले जाते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। कार से 51 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राम भारद्वाज निवासी कंकरखेड़ा सैनिक विहार मेरठ और सुमित निवासी इस्लामपुर घसौली थाना कांधला बताया। सीओ कैराना के अनुसार दोनों तस्करों ने दिल्ली से मारुति कार तस्करी के लिए खरीदी थी। ये दोनों उड़ीसा राज्य से कम दामों में गांजा खरीद कर लाए थे। गांजा शामली के अलावा कई जिलों में बेचने की योजना थी। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है। साथ ही गांजा खरीद के स्रोतों की भी तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।