फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two arrested including woman for demanding extortion

रंगदारी का धमकी भरा पत्र भेजने के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार

Sat, 13 Nov 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including woman for demanding extortion
शामली। एक व्यक्ति को 10 लाख रुपये की रंगदारी का धमकी भरा पत्र भेजने का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कार, बुर्का और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि प्लाट के बंटवारे के विवाद में आरोपी ने अपनी परिचित महिला के सहयोग से साझीदार को डराने व परेशान करने के लिए उसके जीजा को रंगदारी का पत्र भेजा था।
विज्ञापन

दो दिन पहले 10 नवंबर को हरेंद्र सिंह निवासी गांव पिंडोरा थाना झिंझाना ने एसपी सुकीर्ति माधव को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसे अज्ञात व्यक्ति ने पत्र भेजकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है, और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। एसपी ने आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने घटना के जल्द खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ सर्विलांस एवं एसओजी टीम को लगाया। तीनों टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि धमकी का पत्र जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना में स्थित एक कोरियर सेंटर से भेजा गया था। पुलिस टीमों ने कोरियर सेंटर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसके साथ ही मेन्युअल और सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उनके बारे में जानकारी जुटाई गई। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि शुक्रवार को थाना आदर्श मंडी, एसओजी और सर्विलांस टीम ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों के नाम देवेंद्र निवासी वैष्णो धाम कालोनी थाना कंकरखेड़ा मेरठ, स्थायी निवासी गांव बहावड़ी और शीतल निवासी आरके सिटी थाना कंकरखेड़ा मेरठ, स्थायी निवासी गांव कुराली थाना जानी जनपद मेरठ है। एसपी ने बताया कि आरोपी देवेंद्र से पूछताछ में जानकारी मिली कि देवेंद्र और बिट्टू उर्फ विकास निवासी गांव कमालपुर थाना झिंझाना ने साझेदारी में शामली में प्लाट खरीदा था। बिट्टू प्लाट के हिस्से का लेनदेन देवेंद्र से नहीं कर रहा था। देवेंद्र को शक हुआ कि बिट्टू का जीजा हरेंद्र प्लाट का बंटवारा नहीं होने दे रहा है। इसलिए देवेंद्र ने अपनी परिचित महिला शीतल के सहयोग से हरेंद्र को डराने के लिए दस लाख की रंगदारी का धमकी भरा पत्र बुढ़ाना की एक कोरियर सेंटर से भेजा था। कोरियर सेंटर पर बुर्का पहनकर शीतल पहुंची थी ताकि उसकी पहचान न हो सके। देवेंद्र कोरियर सेंटर से कुछ दूर कार लेकर खड़ा रहा। एसपी के मुताबिक देवेंद्र ने बताया कि रंगदारी के लिए धमकी भरा पत्र उसने अपने गांव के अतुल से लिखवाया था, जिसके बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed