फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two arrested including history sheeter with narcotics

नशीली गोलियों के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार

Sun, 01 Aug 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including history sheeter with narcotics
चौसाना (शामली)। पुलिस ने ऊन तिराहे से नशीली गोलियों के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ऊन तिराहे से पुलिस ने रविवार सुबह करीब 10 बजे इस्तियाक निवासी जिजौला और बाबू निवासी चौसाना को करीब 450 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों को पहले भी नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर दोनों आरोपी जेल से बाहर थे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दोनों युवकों को रोका तो पुलिस को देखकर दोनों ही आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि इस इस्तियाक के कब्जे से 250 नशीली गोलियां जबकि बाबू के कब्जे से 200 गोलियां बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बाबू पर गुंडा एक्ट सहित पांच मुकदमे दर्ज हैं। जबकि इस इस्तियाक हिस्ट्रीशीटर है और छह से अेिधक मुकदमे शामली और बागपत जिले में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed