{"_id":"621e6adbd48f0a0af1777c0d","slug":"two-arrested-for-theft-in-bank-shamli-news-mrt57887471","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में हुई चोरी के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में हुई चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। गांव गंगेरू में पंजाब नेशनल बैंक में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरे बरामद किए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रविवार रात्रि के समय बदमाशों ने ताला तोड़कर बैंक के अंदर रखे कंप्यूटर व सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए थे। इससे पहले कि बदमाश बैंक के अंदर कोई और बड़ा नुकसान कर पाते मोहल्ले के लोगों में जाग होने पर बदमाश वहां से फरार हो गए थे। शाखा प्रबंधक रोहित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।
इस प्रकरण में थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि सोमवार रात पुलिस दिल्ली-सहारनपुर हाईवे गांव भारसी मोड़ के समीप चेकिंग कर रही थी। तभी कांधला की ओर से बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुके। पीछा कर उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस पूछताछ में अपना नाम सनी व मोहित निवासी खेड़ा कुर्तान बताया। पुलिस के सख्ती बरतने पर उन्होंने बताया कि गंगेरू पंजाब नेशनल बैंक में उन्होंने चोरी की थी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए कंप्यूटर व सीसीटीवी कैमरे बरामद कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।