फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two accused of robbery arrested, cash recovered

लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

Sun, 20 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two accused of robbery arrested, cash recovered
शामली। पुलिस ने 15 दिन पहले भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट के करीब साढ़े 19 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि चार फरवरी को कस्बा ऊन में स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रजत निवासी गांव मंदोर थाना सरसावा जिला सहारनपुर से गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर के निकट बदमाशों ने 85 हजार रुपये, मोबाइल व टैबलेट लूट लिया था। घटना के खुलासे के लिए थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस और सर्विलांस टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन

दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हर्षित निवासी गांव बड़ौली माजरा और शिवम उर्फ सूर्य प्रताप निवासी गांव खुदाबख्शपुर माजरा थाना बड़गांव जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। इस घटना में अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इस तरह दिया था वारदात को अंजाम
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई। हर्षित ने बताया कि वह पहले भारत फाइनेंस में नौकरी करता था। इस वजह से उसे फाइनेंस के दौरान कैश का कलेक्शन करने, लाने और ले जाने के रास्तों की जानकारी है। चार फरवरी को उसने रजत की गांव दुल्लाखेड़ी में छिपकर अपने तीन साथियों शिवम उर्फ सूर्यप्रताप, नीरज व राजू निवासी गांव शिमलाना थाना बड़गांव जनपद सहारनपुर को पहचान कराई और बाइक दिखा दी। जब रजत दुल्लाखेड़ी से खेड़ा गदाई कलेक्शन करने गया, उसके तीनों साथी खेड़ा गदाई व कैलशिकारपुर के बीच रजबहे की पटरी के पास चकरोड पर खड़े होकर उसका इंतजार करने लगे। गांव खेड़ा गदाई से पैसे इकट्ठा कर आने वाला था। जैसे ही वह पहुंचा तो उसे लूट लिया। वे बाइक से गांव कैलशिकारपुर व थानाभवन होते हुए अपने घर चले गए थे। लूट के रुपये, मोबाइल व टैबलेट नीरज के पास थे। उसने उन दोनों को खर्च करने के लिये 20-20 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed