{"_id":"5ff4ac7a8ebc3e33621b4e3e","slug":"two-accused-of-attack-on-haryana-police-arrested-shamli-news-mrt5190651148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस पर हमले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस पर हमले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
कैराना (शामली)। चार माह पूर्व हमला कर हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा से पशु चोरी के आरोपी को छुड़ाने के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
13 अक्तूबर 2020 को हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के थाना शाहबाद की पुलिस जिला सहारनपुर के थाना गंगोह के गांव बेगीनाजर निवासी सोनू उर्फ कुर्बान को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर कैराना क्षेत्र के गांव रामड़ा में चोरी की भैंस बरामद करने के लिए आई थी। इस दौरान रामड़ा गांव में आरोपी के पड़ोसियों ने हरियाणा पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी सोनू को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर भगा दिया था। इस मामले में हरियाणा पुलिस के एसआई रामेश्वर ने कैराना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मंगलवार को कांधला तिराहे से घटना में वांछित चल रहे आरोपी शमशाद और हमीद, निवासी रामड़ा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
दो का शांतिभंग की आशंका में चालान
कैराना। सोमवार शाम हरियाणा के थाना समालखा के गांव भौडवाल गाजरी निवासी मुकेश ने पुलिस को सूचना दी कि बदमाशों ने उसकी कार बाईपास पर लूट ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को बरामद कर लिया और फरमान निवासी गाव थरया, जिला सोनीपत हाल निवासी कैराना को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि फरमान ने कार को बेच दिया था तथा मुकेश कार की फाइनेंस की किस्त जमा नहीं करा रहा था। इसके चलते दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने मुकेश व फरमान दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।